नेट का पेपर कैसा होता है? (NET Ka Paper Kaisa Hota Hai)

जो छात्र नेट का पेपर देने वाले हैं अथवा नेट परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं, वह छात्र नेट परीक्षा पैटर्न को जानना चाहते हैं, जिससे वह प्रभावी तरीके से नेट की तैयारी कर सकें।

तो आज इस आर्टिकल में हम आपको नेट का पेपर कैसा होता है (NET Ka Paper Kaisa Hota Hai) तथा नेट की तैयारी के लिए बेस्ट बुक कौन सा होता है, के बारे में जानकारी देंगे।

नेट का पेपर कैसा होता है? (NET Ka Paper Kaisa Hota Hai)

नेट का पेपर CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) होता है, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। नेट परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों के शिक्षण और शोध के लिए योग्यता निर्धारित की जाती है। नेट का दो पेपर होता है, जहां पेपर 1 एक घंटे का होता है तथा पेपर 2 दो घंटे का होता है, अर्थात दोनों पेपर को मिलाकर कुल 3 घंटे का समय मिलता है। 

पेपर 1 में छात्रों के सामान्य योग्यता का आंकलन किया जाता है, जिसमें गणितीय तर्कशक्ति तथा तार्किक क्षमता से संबंधित प्रश्न आते है। पेपर 2 में विषय से संबंधित प्रश्न आते हैं।

यूजीसी नेट में कितने पेपर होते हैं? (UGC NET Me Kitne Paper Hote Hai)

नेट का दो पेपर होता है। आइए इस लेख में दोनों पेपर के प्रारूप के बारे में जानते हैं।

#1. नेट पेपर 1 

नेट पेपर 1 में अनुसंधान योग्यता और सामान्य शिक्षण, डेटा इंटरप्रिटेशन, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी, गणित तथा रीजनिंग से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रश्नों को हल करने के लिए 1 घंटा का समय दिया जाता है, जिसमें प्रश्नों की कुल संख्या 50 होती है, जिसमें प्रत्येक प्रश्न 1 घंटे का होता है और अधिकतम 100 अंक मिलते हैं।

#2. नेट पेपर 2 

नेट पेपर 2 में उम्मीदवारों द्वारा चयनित किए गए विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। आप समाजशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी, वाणिज्य तथा इतिहास जैसे विषय में से अपना पसंदीदा विषय चुन सकते हैं। पेपर 2 को हल करने की समय अवधि कुल 2 घंटे होती है, जिसमें प्रश्नों की कुल संख्या 100 होती है तथा अधिकतम अंक 200 मिलते हैं।

यूजीसी नेट का फर्स्ट पेपर (UGC NET Ka First Paper)

यूजीसी नेट का फर्स्ट पेपर मुख्य रूप से 10 भागों में विभाजित है।

#1. रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन 

यहां पर आपको कुछ पैसेज दिया जाता है तथा कुछ प्रश्न दिए जाते हैं। आपको पैसेज को पढ़कर प्रश्नों का उत्तर लिखना होता है।

#2. टीचिंग एप्टीट्यूड 

इस टॉपिक में आपको मूल्यांकन और शिक्षण सहायता, शिक्षक के उद्देश्य तथा गुण, शिक्षण में ITC का उपयोग से संबंधित प्रश्न आता है। 

#3. डेटा इंटरप्रिटेशन 

इस टॉपिक में आपको टेबल तथा चार्ट मिलता है, जिसे समझकर आपको प्रश्नों का उत्तर लिखना होता है। 

#4. लॉजिकल रीजनिंग 

इस टॉपिक में वर्णक्रम तर्क, तर्क का मूल्यांकन, डिडक्शन तथा इंडक्शन से संबंधित प्रश्न आते हैं।

#5. संचार और सूचना प्रौद्योगिकी 

इस टॉपिक में ई-मेल, ई-लर्निंग, आईटीसी की मूल अवधारणाएं तथा वर्चुअल क्लासरूम से संबंधित प्रश्न आते हैं। 

#6. कम्युनिकेशन 

इस टॉपिक में कक्षा में संचार करने के तरीके तथा संचार प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न आते हैं।

#7. रीजनिंग 

रीजनिंग में लॉजिकल रीजनिंग, अंकगणितीय तर्कशक्ति, संख्या और कोडिंग से संबंधित प्रश्न आते हैं।

#8. पर्यावरण 

इस टॉपिक में पर्यावरण संरक्षण, पर्यावरण से संबंधित जैसे जलवायु परिवर्तन तथा प्रदूषण से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

#9. रिसर्च एप्टीट्यूड 

इस टॉपिक में रिपोर्ट लेखन तैयार करना, शोध की विभिन्न विधियां तथा शोध डिजाइन से संबंधित प्रश्न आते हैं।

#10. समसामयिक घटनाएं 

इस टॉपिक में नई शिक्षा नीति से संबंधित प्रश्न आ सकते हैं, साथ ही उच्च शिक्षा की संरचना के बारे में भी प्रश्न पूछा जा सकता है। 

नेट का पेपर कितने नंबर का होता है? (NET Ka Paper Kitne Number Ka Hota Hai)

नेट का पेपर कुल 300 अंकों का होता है, जिसमें से प्रथम पेपर 100 अंकों का होता है तथा दूसरा पेपर 200 अंकों का होता है। प्रथम पेपर में प्रश्नों की संख्या 50 होती है, जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए दो अंक मिलते हैं तथा दूसरे पेपर में प्रश्नों की संख्या 100 होती है, जिसमें प्रत्येक प्रश्न के लिए दो अंक निर्धारित किए गए हैं। खास बात यह है, कि नेट की परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होती है, इसीलिए आपको सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास करना चाहिए।

नेट की तैयारी के लिए बुक (NET Ki Taiyari Ke Liye Book)

नेट पेपर 1 की तैयारी के लिए बुक 

पुस्तक का नाम लेखक का नाम 
यूजीसी नेट/जेआरएफ सामान्य पेपर 1 अरिहंत पब्लिकेशन 
कुमार यूजीसी नेट सामान्य पेपर 1 लक्ष्मीराज सिंह 
यूजीसी नेट/सेट सामान्य पेपर 1 हरि मोहन प्रसाद 
नेट शिक्षण एवं शोध योग्यता त्रिमला पब्लिकेशन 

नेट पेपर 2 की तैयारी के लिए बुक 

पुस्तक का नाम लेखक का नाम 
यूजीसी नेट/जेआरएफ इतिहास अरिहंत पब्लिकेशन 
नेट वाणिज्य डॉ. पीयूष पांडे 
नेट/सेट राजनीति विज्ञान रूक्मिणी प्रकाशन 
नेट हिन्दी साहित्य रामस्वरूप सिंह 

FAQS – नेट का पेपर कैसा होता है से संबंधित सवाल-जवाब 

आइए इस लेख में नेट का पेपर कैसा होता है से जुड़े हुए कुछ प्रश्नों को देखते हैं। 

#1. नेट के पेपर में क्या आता है?

नेट के पेपर 1 में सामान्य योग्यता तथा पेपर 2 में किसी विषय से संबंधित प्रश्न आता है। पेपर 1 में रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, तर्कशक्ति, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी तथा उच्च शिक्षा प्रणाली से संबंधित प्रश्न आते हैं।

#2. नेट परीक्षा 2024 का पैटर्न क्या है?

नेट परीक्षा 2024 के पैटर्न में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसमें नकारात्मक अंकन नहीं होता है।

#3. नेट पास करने के लिए कितने नंबर चाहिए?

नेट पास करने के लिए विभिन्न कैटेगरी के लोगों के लिए  अलग-अलग अंक निर्धारित किए गए है, जिसमें सामान्य तथा ईडब्ल्यूएस श्रेणी के छात्रों को 300 में से 40% अंक अर्थात 120 अंक प्राप्त करना होगा। ओबीसी वर्ग के छात्रों को 300 में से 35% अंक प्राप्त करना होगा अर्थात 105 अंक प्राप्त करना होगा।

#4. नेट की परीक्षा कितनी बार दे सकते हैं?

नेट की परीक्षा देने के लिए अटेम्प्ट की समय सीमा नहीं होती है।

निष्कर्ष 

इस आर्टिकल में हमने आपको नेट का पेपर कैसा होता है के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है।

Leave a Comment